जमुई में SSB की अनोखी पहल, तपती गर्मी में राहगीरों को पिलाया नींबू-पानी, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों ने सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व का दिया संदेश, करीब 1000 लोगों को मिली राहत - City Channel

Breaking

Monday, April 20, 2026

जमुई में SSB की अनोखी पहल, तपती गर्मी में राहगीरों को पिलाया नींबू-पानी, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों ने सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व का दिया संदेश, करीब 1000 लोगों को मिली राहत

जमुई में SSB की अनोखी पहल, तपती गर्मी में राहगीरों को पिलाया नींबू-पानी,  नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों ने सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व का दिया संदेश, करीब 1000 लोगों को मिली राहत

जमुई : सुदूरवर्ती एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ‘सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व’ के सिद्धांत को साकार करते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जमुई के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व और कंपनी कमांडर रोहित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सी कंपनी चरकापत्थर के जवानों ने जनसेवा का सराहनीय कार्य किया।

तपती गर्मी के बीच SSB के जवानों ने राहगीरों और कलश यात्रा में शामिल लगभग एक हजार पुरुष, महिलाओं और बच्चों को नींबू पानी और ग्लूकोज पानी पिलाया। इस पहल ने न केवल लोगों की प्यास बुझाई, बल्कि जवानों के प्रति विश्वास और सम्मान को भी मजबूत किया।

अधिकारियों के कुशल नेतृत्व और संवेदनशील सोच के कारण जवानों ने यह सेवा कार्य पूरी तत्परता से निभाया। शैलेश कुमार सिंह और रोहित कुमार सिंह जैसे अधिकारियों की प्रेरणा से बल के जवान न सिर्फ सुरक्षा में, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों में भी आगे बढ़कर योगदान दे रहे हैं।

SSB के जवान नेपाल-भूटान सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ने में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है।

यह पहल एक सकारात्मक संदेश देती है कि सुरक्षा बल केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा और जनविश्वास को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे समर्पित जवानों और अधिकारियों पर देश को गर्व है।

No comments:

Post a Comment

Pages