बाबा झुमराज मंदिर निर्माण को समाजसेवियों ने दिया एक लाख एक सौ रुपये का सहयोग - City Channel

Breaking

Thursday, August 7, 2025

बाबा झुमराज मंदिर निर्माण को समाजसेवियों ने दिया एक लाख एक सौ रुपये का सहयोग

बाबा झुमराज मंदिर निर्माण को समाजसेवियों ने दिया एक लाख एक सौ रुपये का सहयोग

🔹दानदाताओं को समिति ने किया सम्मानित, मंदिर निर्माण को मिलेगा बल।

सिटी संवाददाता – चंद्रदेव बरनवाल 

सोनो, जमुई/बिहार : धार्मिक आस्था और समाजसेवा का संगम देखने को मिला जब बाबा झुमराज मंदिर, बटिया में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि भेंट की गई। पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी समाजसेवी अमित कुमार बरनवाल तथा जमुई जिले के टेलवा बाजार निवासी समाजसेवी शैलेन्द्र बरनवाल ने बुधवार को अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंचकर बाबा झुमराज की पिंडी पर जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिर निर्माण हेतु एक लाख एक सौ रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की।

समिति कोषाध्यक्ष लल्लु प्रसाद बरनवाल एवं उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल की अगुवाई में समिति के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में दोनों दानदाताओं को शॉल ओढ़ाकर एवं बाबा झुमराज का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लल्लु प्रसाद बरनवाल ने दानदाताओं के इस निःस्वार्थ सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि “मंदिर निर्माण कार्य में यह योगदान न केवल आर्थिक सहयोग है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक प्रेरणा भी है।”

वहीं, उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने जानकारी दी कि मंदिर निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है, और ऐसे श्रद्धालु जो निर्माण कार्य में योगदान देना चाहते हैं, वे सम्पर्क कर सकते हैं कोषाध्यक्ष श्री लल्लु प्रसाद बरनवाल से।

मौके पर मौजूद लोगों ने इस पुण्य कार्य की प्रशंसा करते हुए दानदाताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे सहयोग से समाज में आस्था और सहभागिता की भावना और मजबूत होती है।

No comments:

Post a Comment

Pages