जमुई में सोमवारीय समीक्षा बैठक, डीएम ने योजनाओं की प्रगति पर लिया जायजा, जनगणना 2027 के स्वगणना अभियान में तेजी के निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर - City Channel

Breaking

Monday, April 20, 2026

जमुई में सोमवारीय समीक्षा बैठक, डीएम ने योजनाओं की प्रगति पर लिया जायजा, जनगणना 2027 के स्वगणना अभियान में तेजी के निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

जमुई में सोमवारीय समीक्षा बैठक, डीएम ने योजनाओं की प्रगति पर लिया जायजा, जनगणना 2027 के स्वगणना अभियान में तेजी के निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

जमुई : जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला संवाद कक्ष में सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने ‘भारत की जनगणना 2027’ के तहत चल रहे स्वगणना और एचएलबी (HLB) क्रिएशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने और जनजागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सहभागिता के बिना यह अभियान सफल नहीं हो सकता, इसलिए प्रखंड स्तर पर निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ सभी विभागों को अपनी योजनाओं और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें।

जन-शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए डीएम ने जुलाई 2026 तक सभी लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने यह भी बताया कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर ‘जन-संवाद’ कार्यक्रम की पुनः शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही आगामी ‘दिशा’ बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

बैठक के अंत में डीएम ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य निष्पादन ही सुशासन की आधारशिला है।

No comments:

Post a Comment

Pages