स्वतंत्रता दिवस पर रेसिडेंशियल जी.जी.पी. स्कूल में होगा भव्य आयोजन, डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने दी सभी को शुभकामनाएं
जमुई/बिहार : रेसिडेंशियल जी.जी.पी. स्कूल, जमुई एवं इसकी शाखा विद्यालय गढ़ी में आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
मुख्य विद्यालय, बोधवन तालाब, पी.एन.बी बैंक, खैरा रोड, रजा नगर, जमुई में प्रातः 9:15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद सुबह 10:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविताएं और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति शामिल होगी। वहीं, शाखा विद्यालय गढ़ी (पुलिस कैम्प के सामने, मेन रोड, बादलडीह) में सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण और 9:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विद्यालय के डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि हमारे इतिहास, बलिदान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और संस्कारों का विकास हो। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चे अपने देश के गौरवशाली इतिहास को समझते हैं और समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध पाते हैं।”
डायरेक्टर ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों और आमजनों से इस अवसर पर शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।


No comments:
Post a Comment