उझंडी के सैनिक पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और समानता का संदेश - City Channel

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

उझंडी के सैनिक पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और समानता का संदेश

उझंडी के सैनिक पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और समानता का संदेश

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई : आवासीय सैनिक पब्लिक स्कूल, उझंडी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

विद्यालय के संस्थापक सुनील कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें शिक्षा, समानता और अधिकारों के महत्व को समझने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाने और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और शांतिपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages