खतौली में श्याम बाबा संकीर्तन पर उमड़ा जनसैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु - City Channel

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

खतौली में श्याम बाबा संकीर्तन पर उमड़ा जनसैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

खतौली में श्याम बाबा संकीर्तन पर उमड़ा जनसैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली: श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल (गीता भवन), गली घंटाघर खतौली में आयोजित मासिक श्याम बाबा संकीर्तन में इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्वर्ण चोल वाले बाबा की स्थापना के बाद से यहां प्रत्येक कृष्ण पक्ष की एकादशी को संकीर्तन का आयोजन भव्य रूप से किया जाता है।

वरुथिनी एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित इस संकीर्तन का शुभारंभ मंदिर के प्रधान मनोज अग्रवाल और कुलदीप शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, वहीं पंकज भटनागर ने बाबा की ज्योत प्रज्वलित की। कार्यक्रम की शुरुआत दीपक रहेजा द्वारा गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद भजन गायक अंकुर कुमार ने बालाजी के भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

शामली से आईं भजन गायिका रश्मि पांचाल के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में डूबकर झूमने लगे। आशु प्रणामी ने मोर छड़ी भजन प्रस्तुत किया, जबकि शुभम अग्रवाल ने मोर छड़ी संभालकर कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। शिवम शर्मा म्यूजिकल ग्रुप ने अपने सुमधुर वाद्य यंत्रों से संकीर्तन में चार चांद लगा दिए, वहीं साउंड की बेहतरीन व्यवस्था संगीत साउंड सर्विस द्वारा की गई।

कार्यक्रम में मंत्री मुकेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संजय गोस्वामी, अरुण सोनी, प्रभात कुमार, दीनदयाल शर्मा, संजय सनातन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भी सहभागिता रही, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

अंत में कार्यक्रम के संयोजक दीपक गोयल ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Pages