सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर चकाई में जश्न, एनडीए कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी - City Channel

Breaking

Wednesday, April 15, 2026

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर चकाई में जश्न, एनडीए कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर चकाई में जश्न, एनडीए कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

सिटी संवाद : विकास लहेरी 

चकाई/जमुई : बिहार की राजनीति में आए बड़े बदलाव के बाद सम्राट चौधरी के बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर चकाई विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बुधवार को चकाई मुख्य चौक पर जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। मौके पर राजीव रंजन वर्मा ने कहा कि आज बिहार के लिए गौरव का दिन है। “शेर-ए-बिहार” सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अब प्रदेश में बहुआयामी विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और सम्राट चौधरी की ऊर्जा से बिहार के हर वर्ग और हर धर्म का समुचित विकास सुनिश्चित होगा।

वहीं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरजमल मुर्मू ने भी इस बदलाव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक कद्दावर नेता हैं और उनके मुख्यमंत्री बनने से सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेंगी।

जश्न के दौरान “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारों से पूरा चौक गूंज उठा। इस अवसर पर दशरथ वर्मा, अर्जुन वर्मा, परमेश्वर वर्मा, विनय कुमार कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, रंजीत कुमार वर्मा, छोटू वर्मा, कुलदीप वर्मा, उमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages