समाजसेवी के पिता के निधन से क्षेत्र में शोक, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो/जमुई : प्रखंड क्षेत्र के बटिया बाजार निवासी और समाजसेवी लालू प्रसाद बरनवाल के पिता ब्रह्मदेव बरनवाल के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और मंगलवार की रात उनका निधन हो गया।
स्वर्गीय ब्रह्मदेव बरनवाल अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुट गई, जहां सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
परिजनों में उनके तीन पुत्र—लालू बरनवाल, गुड्डू बरनवाल, टिंकू बरनवाल और एक पुत्री प्रतीमा कुमारी शामिल हैं। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार झुमराज बाबा मंदिर के समीप कपटवा नदी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की।

No comments:
Post a Comment