गिद्धेश्वर पहाड़ के पास स्थित “पंचभूर झरना” बना आकर्षण का केंद्र, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की उठी मांग
सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू
📍 जमुई:: जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गिद्धेश्वर पहाड़ के समीप स्थित “पंचभूर झरना” अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। रविवार, 5 अप्रैल 2026 को नगर परिषद के कुछ तरुण स्वयंसेवकों ने इस स्थल का भ्रमण कर इसके पर्यटन विकास की संभावनाओं का आकलन किया।
यह पहल जिलाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) की उस प्रेरणा से जुड़ी है, जिसमें उन्होंने इस मनमोहक स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने की आवश्यकता जताई थी। स्वयंसेवकों ने स्थल का अवलोकन करने के बाद एक स्वर में कहा कि “पंचभूर झरना” वास्तव में अत्यंत सुंदर और आकर्षक स्थल है, जिसे पर्यटन मानचित्र पर लाया जाना चाहिए।
🌿 स्वच्छ जल और प्राकृतिक सौंदर्य बना आकर्षण
झरने का जल अत्यंत स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक बताया गया। स्वयंसेवकों ने यहां स्नान का भी आनंद लिया और काफी देर तक इस प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करते रहे। चारों ओर हरियाली और शांत वातावरण इसे और भी खास बनाता है।
📈 पर्यटन विकास से जिले को होगा लाभ
स्वयंसेवकों का मानना है कि यदि इस स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाता है, तो इससे जमुई जिले को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से कई लाभ मिल सकते हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
👥 ये लोग रहे शामिल
इस साहसिक और प्रेरणादायक भ्रमण कार्यक्रम में जिला प्रचारक अनुजी, मुंगेर विभाग प्रचार प्रमुख प्रो. बलवंत सिंह, सामाजिक समरसता संयोजक प्रो. रामजीवन साहु, अधिवक्ता रविन्द्र कुमारी, प्रो. भवानीशंकर, प्रो. विक्रमादित्य, भास्करजी, लक्ष्मीजी एवं मुरारी प्रसाद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

No comments:
Post a Comment