फसल नुकसान पर विशेष राहत की मांग, किसान मोर्चा ने शिवराज सिंह चौहान को भेजा ज्ञापन - City Channel

Breaking

Wednesday, April 8, 2026

फसल नुकसान पर विशेष राहत की मांग, किसान मोर्चा ने शिवराज सिंह चौहान को भेजा ज्ञापन

 फसल नुकसान पर विशेष राहत की मांग, किसान मोर्चा ने शिवराज सिंह चौहान को भेजा ज्ञापन


सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार


कासगंज : ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान के बीच संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग उठाई है। इसी को लेकर मंगलवार को मोर्चा के पदाधिकारियों और किसानों ने कासगंज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल हुईं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि हाल की ओलावृष्टि और अत्यधिक बारिश से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी सुशांत सांवरे को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मानकों के अनुसार राहत देने की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन यह नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप कर विशेष राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

मोर्चा ने यह भी कहा कि बीते समय में विभिन्न राज्यों में फसल संकट के कारण किसानों द्वारा आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं, जो चिंताजनक है। वर्तमान परिस्थितियों में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किसानों को उबारने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाना जरूरी है।

इस दौरान कलावती देवी, कोमल देवी, सर्वेश कुमारी, रजनी देवी, ज्ञानवती, हेमलता, शांति देवी, विनीता देवी, ओमवती, बसंती देवी, सविता, गीता देवी, संतोष, सत्यवती, भूदेवी, कांति देवी, भूरी देवी समेत कई किसान मौजूद रहे। वहीं संगठन के तहसील महासचिव नरेश कुमार, युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरी सिंह, ग्राम अध्यक्ष हरवंश, मोहन लाल और पन्ना लाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Pages