गिद्धौर डाकघर के कर्मचारी अपनी मर्जी से तय कर रहे समय
- गिद्धौर उप डाकघर में स्पीड पोस्ट सेवा में मनमानी
- गिद्धौर डाकघर में नहीं दिखता टाइम टेबल
- कर्मचारियों की मनमानी से लोग त्रस्त
- गिद्धौर डाकघर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल
गिद्धौर : गिद्धौर उप डाकघर में स्पीड पोस्ट सेवा को लेकर कर्मचारियों की मनमानी का मामला सामने आया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाकघर में निर्धारित सरकारी समय-सारणी का पालन नहीं किया जा रहा, बल्कि कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार स्पीड पोस्ट बुकिंग का समय तय कर रहे हैं।
- गिद्धौर डाकघर में नहीं दिखता टाइम टेबल
- कर्मचारियों की मनमानी से लोग त्रस्त
- गिद्धौर डाकघर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल
गिद्धौर : गिद्धौर उप डाकघर में स्पीड पोस्ट सेवा को लेकर कर्मचारियों की मनमानी का मामला सामने आया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाकघर में निर्धारित सरकारी समय-सारणी का पालन नहीं किया जा रहा, बल्कि कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार स्पीड पोस्ट बुकिंग का समय तय कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को डाकघर पहुंचे ग्राहकों को यह कहकर लौटा दिया गया कि हाफ डे होने के कारण स्पीड पोस्ट बुकिंग केवल दोपहर 12 बजे तक ही की जाएगी। जबकि सामान्य दिनों में भी यह सेवा अधिकतम दोपहर 2 बजे तक ही सीमित कर दी जाती है। इसके बाद आने वाले लोगों को अगले कार्यदिवस में आने की सलाह देकर वापस भेज दिया जाता है।
इस पूरे मामले में एक जागरूक नागरिक द्वारा सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत डाक विभाग से जानकारी मांगी गई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरटीआई के जवाब में स्पष्ट किया गया कि डाकघरों में रजिस्ट्री एवं स्पीड पोस्ट की सेवा सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक और शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहनी चाहिए। इसके बावजूद गिद्धौर उप डाकघर में इन नियमों की अनदेखी की जा रही है। स्थिति और भी गंभीर तब दिखी जब पाया गया कि डाकघर परिसर में कहीं भी कार्य समय से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना या टाइम टेबल बोर्ड नहीं लगाया गया है। इससे आम लोगों को सही समय की जानकारी नहीं मिल पाती और वे कर्मचारियों द्वारा बताए गए सीमित समय को ही सही मान लेते हैं।
बीते शनिवार को भी दोपहर 12 बजे के बाद स्पीड पोस्ट कराने पहुंचे कई ग्राहकों को क्लर्क नंदलाल कुमार एवं एमटीएस प्रेम प्रकाश द्वारा हाफ डे का हवाला देकर लौटा दिया गया। एक ग्राहक ने जब मोबाइल पर डाक विभाग की आधिकारिक समय-सारणी दिखाते हुए आपत्ति जताई, तो कर्मचारियों ने इसे ऑनलाइन जानकारी बताते हुए नजरअंदाज कर दिया और कहा कि यहां ऑफलाइन नियम चलता है, 12 बजे के बाद काम नहीं होगा। डाकघर में लंच ब्रेक से संबंधित भी कोई स्पष्ट सूचना प्रदर्शित नहीं की गई है, जबकि कर्मचारी लगभग आधे घंटे का अवकाश लेते हैं।
आरटीआई के अनुसार, लंच ब्रेक टर्न बाई टर्न निर्धारित होता है, ताकि सेवा बाधित न हो और हर समय काउंटर पर कर्मचारी उपलब्ध रहें। इसके बावजूद व्यवहार में इसका पालन नहीं किया जा रहा। स्थानीय उपभोक्ताओं ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक भी स्पीड पोस्ट का कार्य दोपहर 2 बजे के बाद बंद कर दिया जाता है और शनिवार को 12 बजे के बाद सेवा पूरी तरह ठप हो जाती है। इससे खासकर दूर-दराज से आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। इस पूरे मामले ने डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि गिद्धौर उप डाकघर में समय-सारणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, सूचना बोर्ड लगाया जाए और कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को सुचारु और पारदर्शी सेवा मिल सके।

No comments:
Post a Comment