जमुई में पान सम्मान दिवस पर भव्य जुलूस, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की वर्षगांठ पर निकली रैली, पटना के बापू सभागार कार्यक्रम के लिए समर्थन जुटाया - City Channel

Breaking

Saturday, April 4, 2026

जमुई में पान सम्मान दिवस पर भव्य जुलूस, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की वर्षगांठ पर निकली रैली, पटना के बापू सभागार कार्यक्रम के लिए समर्थन जुटाया

 जमुई में पान सम्मान दिवस पर भव्य जुलूस, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की वर्षगांठ पर निकली रैली, पटना के बापू सभागार कार्यक्रम के लिए समर्थन जुटाया

जमुई : जमुई में शनिवार को पान सम्मान दिवस और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष शंभू कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाईटेक अंदाज में शक्ति प्रदर्शन किया।

डीजे, बैनर, पोस्टर और नारों के साथ निकला यह जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा, जिससे पूरा शहर राजनीतिक माहौल में रंगा नजर आया। जुलूस का उद्देश्य पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक समर्थन जुटाना था।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में पान समाज के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। उन्होंने आगामी रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी शंभू तांती, महासचिव डॉ. एच.एन. गुप्ता और युवा अध्यक्ष विजय तांती सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

जिलाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पटना के बापू सभागार में होने वाले इस आयोजन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य जैसे राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सभा नहीं, बल्कि पान समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देने वाला मंच होगा।

जमुई से हजारों कार्यकर्ता पटना पहुंचकर अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं। इस आयोजन के जरिए सामाजिक समरसता, भाईचारा और राजनीतिक जागरूकता को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages