चादरपोशी के दौरान डीजे वॉल्यूम को लेकर बवाल, मारपीट में तीन युवक घायल, खैरमा में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ा, घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी - City Channel

Breaking

Thursday, April 2, 2026

चादरपोशी के दौरान डीजे वॉल्यूम को लेकर बवाल, मारपीट में तीन युवक घायल, खैरमा में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ा, घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी

चादरपोशी के दौरान डीजे वॉल्यूम को लेकर बवाल, मारपीट में तीन युवक घायल, खैरमा में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ा, घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी

जमुई : जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरमा इलाके में चादरपोशी के दौरान डीजे का वॉल्यूम बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान हुई मारपीट में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान मो. आजम, मो. जीशान और मो. साहेब के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, खैरमा से कुछ लोग पतौना स्थित दरगाह पर चादर चढ़ाने जा रहे थे। इस दौरान अशोक साव के पिकअप वाहन पर डीजे बजाया जा रहा था। इसी बीच डीजे का वॉल्यूम बढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

घायल युवकों ने अंकित कुमार, अजीत कुमार, विकास कुमार मांझी, अशोक साव, रोहित कुमार और मुकेश कुमार समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक घायलों की ओर से टाउन थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages