गर्मी में यात्रियों को राहत, पटना-आसनसोल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन - City Channel

Breaking

Monday, April 13, 2026

गर्मी में यात्रियों को राहत, पटना-आसनसोल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

 गर्मी में यात्रियों को राहत, पटना-आसनसोल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

जमुई : गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और आसनसोल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस पहल से खासकर जमुई और झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03202 पटना-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस स्पेशल 13 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 04:35 बजे पटना से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

वापसी में, ट्रेन संख्या 03201 आसनसोल-पटना मेमू एक्सप्रेस स्पेशल भी इसी अवधि में रोजाना चलेगी। यह आसनसोल से दोपहर 01:45 बजे प्रस्थान कर रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिनमें राजेंद्र नगर, पटना सिटी, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, लखीसराय, क्यूल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चितरंजन शामिल हैं।

रेलवे के इस निर्णय से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को सफर में काफी सुविधा होगी। खासकर जमुई-झाझा रेलखंड पर यात्रा करने वालों को भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Pages