मैट्रिक टॉपर्स को डीएम ने दी बधाई, कहा– जमुई का नाम किया रोशन - City Channel

Breaking

Wednesday, April 1, 2026

मैट्रिक टॉपर्स को डीएम ने दी बधाई, कहा– जमुई का नाम किया रोशन

मैट्रिक टॉपर्स को डीएम ने दी बधाई, कहा– जमुई का नाम किया रोशन

सिटी संवाददाता : अंकिता प्रिया

जमुई : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला पदाधिकारी नवीन ने बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

डीएम ने संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि, छठा स्थान हासिल करने वाले अभिनव कुमार तथा दसवां स्थान प्राप्त करने वाली सुरभि कुमारी की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है, जिससे न केवल जमुई जिला बल्कि पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।

डीएम ने अपने संदेश में कहा कि इन छात्रों की उपलब्धि जिले के अन्य हजारों छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई दी।

जिला पदाधिकारी ने विश्वास जताया कि ये प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं भविष्य में भी अपनी मेधा से समाज और राष्ट्र को नई दिशा देँगे।

No comments:

Post a Comment

Pages