जमुई में गेहूं अधिप्राप्ति शुरू, 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय समर्थन मूल्य - City Channel

Breaking

Wednesday, April 1, 2026

जमुई में गेहूं अधिप्राप्ति शुरू, 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय समर्थन मूल्य

जमुई में गेहूं अधिप्राप्ति शुरू, 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय समर्थन मूल्य

🔹1 अप्रैल से 15 जून तक चलेगा खरीद अभियान, 576 किसानों ने किया ऑनलाइन आवेदन।

जमुई : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार के निर्देशानुसार रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत जमुई जिले में गेहूं अधिप्राप्ति कार्यक्रम 1 अप्रैल से शुरू हो गया है, जो 15 जून तक चलेगा। सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

विभागीय निर्देश के तहत जिला टास्क फोर्स द्वारा चयनित पैक्स एवं व्यापार मंडलों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी। जमुई जिले में कुल 101 समितियों का चयन किया गया है, जबकि जिले को 130 एमटी अधिप्राप्ति का लक्ष्य दिया गया है।

जिले में अब तक 576 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। वहीं, बुधवार को खैरा प्रखंड के केन्डीह पैक्स क्रय केंद्र से अधिप्राप्ति कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम वीरेंद्र कुमार और जिला सहकारिता पदाधिकारी हरेंद्र प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर सहकारिता विभाग के अन्य अधिकारी, पैक्स प्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर सरकारी दर पर गेहूं बेचकर योजना का लाभ उठाएं।

No comments:

Post a Comment

Pages