1 अप्रैल को निकलेगी 15वीं श्री बालाजी शोभायात्रा, नगर में उत्साह, हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य तैयारियां, श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील - City Channel

Breaking

Tuesday, March 31, 2026

1 अप्रैल को निकलेगी 15वीं श्री बालाजी शोभायात्रा, नगर में उत्साह, हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य तैयारियां, श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

1 अप्रैल को निकलेगी 15वीं श्री बालाजी शोभायात्रा, नगर में उत्साह, हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य तैयारियां, श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील


सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली : नगर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर इस बार विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत संकटमोचन भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव भव्य एवं दिव्य स्वरूप में मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

श्री बालाजी युवा संगठन खतौली के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें जानकारी दी गई कि 15वीं श्री बालाजी शोभायात्रा 1 अप्रैल को मीरापुर रोड स्थित राजेश फार्म से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जानसठ रोड स्थित शिव मूर्ति पर पहुंचकर संपन्न होगी।

शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, भक्तिमय संगीत और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत एवं पूजा-अर्चना की जाएगी।

आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। साथ ही साफ-सफाई, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कार्यक्रम के तहत माता का चोला चढ़ाने, लड्डू का भोग लगाने और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भंडारे की व्यवस्था श्री बालाजी युवा संगठन द्वारा की जा रही है।

कार्यक्रम के संयोजक मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजन समिति सक्रिय है। संगठन के अध्यक्ष उत्तम कुमार, सचिव सोनू ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजकुमार रोहेला सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

प्रेस वार्ता में आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

आयोजकों का दावा है कि इस वर्ष की शोभायात्रा पहले की तुलना में अधिक भव्य, आकर्षक और अनुशासित होगी।

No comments:

Post a Comment

Pages