जमुई सदर अस्पताल में लगी 80 लाख की आधुनिक मशीन, ‘ऑप्टिमेजर-60’ से संक्रमण पर लगेगी रोक, मरीजों और स्टाफ को मिलेगा सुरक्षित माहौल - City Channel

Breaking

Thursday, April 2, 2026

जमुई सदर अस्पताल में लगी 80 लाख की आधुनिक मशीन, ‘ऑप्टिमेजर-60’ से संक्रमण पर लगेगी रोक, मरीजों और स्टाफ को मिलेगा सुरक्षित माहौल

जमुई सदर अस्पताल में लगी 80 लाख की आधुनिक मशीन, ‘ऑप्टिमेजर-60’ से संक्रमण पर लगेगी रोक, मरीजों और स्टाफ को मिलेगा सुरक्षित माहौल

जमुई : जमुई सदर अस्पताल में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। बताते चलें कि अस्पताल परिसर में करीब 80 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक “ऑप्टिमेजर-60” मशीन स्थापित की गई है, जो मेडिकल कचरे के सुरक्षित और वैज्ञानिक निस्तारण में मदद करेगी।

अब तक अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट के सही तरीके से निस्तारण को लेकर कई तरह की चुनौतियां सामने आती रही हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता था। लेकिन इस नई मशीन के लगने के बाद इन समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण मिलने की उम्मीद है। यह मशीन एक बार में लगभग 30 किलोग्राम संक्रमित कचरे को पूरी तरह से कीटाणुरहित कर देती है, जिससे अस्पताल परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा का स्तर बढ़ेगा।

वहीं मशीन के संचालन को लेकर इंजीनियर युवराज ने बताया कि यह पूरी तरह आधुनिक तकनीक पर आधारित है। इसमें एक विशेष चैम्बर होता है, जिसमें मेडिकल कचरा डालकर उसे बंद कर दिया जाता है। इसके बाद मशीन एक निश्चित प्रक्रिया के तहत कचरे को पूरी तरह से प्रोसेस कर सुरक्षित रूप में बदल देती है। इस प्रक्रिया के बाद कचरे से संक्रमण फैलने की संभावना लगभग समाप्त हो जाती है।

मौके पर उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मशीन के नियमित संचालन और समय-समय पर रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह लगातार प्रभावी ढंग से काम करती रहे।

वहीं इस नई सुविधा को लेकर मरीजों और स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का मानना है कि इससे अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा, जिससे इलाज पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

साथ ही विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की आधुनिक तकनीक अपनाने से न केवल अस्पताल की कार्यप्रणाली मजबूत होती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। यह बता दें कि कुल मिलाकर, यह पहल जमुई सदर अस्पताल को एक सुरक्षित और आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages