जमुई में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, डीएम ने एलईडी प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान - City Channel

Breaking

Friday, April 17, 2026

जमुई में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, डीएम ने एलईडी प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

जमुई में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, डीएम ने एलईडी प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

जमुई : जिले में बढ़ती अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 17 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी श्री नवीन द्वारा एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान विशेष रूप से गर्मी के मौसम में बढ़ रही आग की घटनाओं के प्रति लोगों को सतर्क करने के लिए चलाया जा रहा है।

यह एलईडी प्रचार वाहन 17 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों का प्रसार करेगा। इसके माध्यम से लोगों को रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग, बिजली उपकरणों के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल, खेतों एवं घरों में आग लगने से बचाव के उपाय तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित जिले के संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है कि वे अग्नि सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या अग्निशमन सेवा को सूचित करें।

यह जानकारी आपदा प्रबंधन शाखा, जमुई द्वारा दी गई।

No comments:

Post a Comment

Pages