जमुई के महिसौड़ी चौक पर फायरिंग, किशोर बाल-बाल बचा. रंजिश में चलाई गई गोली, कान के पास से गुजरी; पुलिस ने खोखा और कारतूस बरामद किए - City Channel

Breaking

Friday, April 17, 2026

जमुई के महिसौड़ी चौक पर फायरिंग, किशोर बाल-बाल बचा. रंजिश में चलाई गई गोली, कान के पास से गुजरी; पुलिस ने खोखा और कारतूस बरामद किए

 जमुई के महिसौड़ी चौक पर फायरिंग, किशोर बाल-बाल बचा. रंजिश में चलाई गई गोली, कान के पास से गुजरी; पुलिस ने खोखा और कारतूस बरामद किए


जमुई : जमुई टाउन थाना क्षेत्र स्थित महिसौड़ी चौक पर गुरुवार शाम हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। रिलायंस मॉल और बी-मार्ट के बीच हुई इस वारदात में एक किशोर गोली लगने से बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

सूचना मिलते ही डायल 112 की तीन गाड़ियां और टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा, एक मिस फायर गोली और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद पीड़ित किशोर को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

पीड़ित की पहचान महिसौड़ी चौक निवासी गोपी सिंह के 15 वर्षीय पुत्र अंबर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जमीन को लेकर गोतिया के बीच विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।

गोपी सिंह ने आरोप लगाया है कि बाबू टोला निवासी मनीष सिंह, कन्हैया सिंह और रजनीश सिंह इस फायरिंग में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोली उनके बेटे के कान के पास से गुजर गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद तीनों आरोपी बाइक से अतिथि पैलेस चौक की दिशा में फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages