चकाई मुख्य चौक पर सघन वाहन जांच, नियम तोड़ने वालों से 23 हजार जुर्माना वसूला, थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में अभियान, बिना हेलमेट और कागजात वाले चालकों पर सख्ती
जमुई। रविवार को चकाई मुख्य चौक पर पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 23 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने किया।
पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। जांच के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग तथा बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की।
अभियान के दौरान पुलिस बल पूरी तरह सक्रिय नजर आया। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के साथ अपर थानाध्यक्ष प्रभात राय और नेहा कुमारी भी मौके पर मौजूद रहीं और जांच अभियान में अहम भूमिका निभाई। पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और भविष्य में उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेलमेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।

No comments:
Post a Comment