लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर सघन वाहन जांच, 6 वाहनों से 10 हजार जुर्माना, नोनगढ चेक पोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, शराब माफिया और असामाजिक तत्वों पर निगरानी तेज - City Channel

Breaking

Sunday, April 19, 2026

लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर सघन वाहन जांच, 6 वाहनों से 10 हजार जुर्माना, नोनगढ चेक पोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, शराब माफिया और असामाजिक तत्वों पर निगरानी तेज

 लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर सघन वाहन जांच, 6 वाहनों से 10 हजार जुर्माना, नोनगढ चेक पोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, शराब माफिया और असामाजिक तत्वों पर निगरानी तेज

जमुई/लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहाट थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम लखीसराय-जमुई बॉर्डर स्थित नोनगढ चेक पोस्ट के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान छह वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

तेतरहाट थाना के एसआई रमेश पासवान ने अपने दल-बल के साथ अभियान का नेतृत्व किया। जांच के दौरान दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और डिक्की की बारीकी से जांच की गई।

तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लखीसराय-जमुई सीमा पर शराब माफिया और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

थाना अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि वाहन जांच का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages