जमुई में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एसपी के नेतृत्व में चला सघन वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना कागजात वालों पर कार्रवाई, नियम पालन के लिए पुलिस ने दी सख्त चेतावनी - City Channel

Breaking

Sunday, April 19, 2026

जमुई में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एसपी के नेतृत्व में चला सघन वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना कागजात वालों पर कार्रवाई, नियम पालन के लिए पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

जमुई में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एसपी के नेतृत्व में चला सघन वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना कागजात वालों पर कार्रवाई, नियम पालन के लिए पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

जमुई। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में खैरा थाना क्षेत्र के केंडीह और सोनो चौक पर अचानक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।

अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। विशेष रूप से बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले और जरूरी कागजात नहीं रखने वाले चालकों पर सख्ती बरती गई। अचानक शुरू हुए इस अभियान से कई वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। कुछ लोगों ने रास्ता बदलने की कोशिश की, तो कई बिना हेलमेट चालक भागने का प्रयास करते नजर आए। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण उनकी कोशिशें सफल नहीं हो सकीं।

इस दौरान कई नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ चालान भी काटे गए। साथ ही, पुलिस ने मौके पर ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और नियमों का पालन करने की सलाह दी।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने स्पष्ट कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ऐसे सघन जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश सड़क हादसे नियमों की अनदेखी के कारण ही होते हैं, इसलिए सतर्कता और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अब सड़क पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages