सिकंदरा के +2 विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह: मेधावी छात्रों को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित, मैट्रिक-इंटर टॉपर्स को ‘कुमार दर्शनम’ प्रतीक चिन्ह, समारोह में जनप्रतिनिधि और शिक्षाविद रहे मौजूद - City Channel

Breaking

Saturday, April 4, 2026

सिकंदरा के +2 विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह: मेधावी छात्रों को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित, मैट्रिक-इंटर टॉपर्स को ‘कुमार दर्शनम’ प्रतीक चिन्ह, समारोह में जनप्रतिनिधि और शिक्षाविद रहे मौजूद

सिकंदरा के +2 विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह: मेधावी छात्रों को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित, मैट्रिक-इंटर टॉपर्स को ‘कुमार दर्शनम’ प्रतीक चिन्ह, समारोह में जनप्रतिनिधि और शिक्षाविद रहे मौजूद

सिकंदरा/जमुई : जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड स्थित कुमार धाम के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मैट्रिक और इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एक-एक छात्र-छात्रा को रॉकी राज और मनीष कुमार द्वारा ‘कुमार दर्शनम’ प्रतीक चिन्ह प्रदान कर विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में कुमार पंचायत के मुखिया शंभू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मुखिया एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सह भाजपा नेता हरदेव सिंह, मध्य विद्यालय कुमार के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण सिंह, समाजसेवी रॉकी कुमार तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मनीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता कुमारी और शिक्षक अरुण कुमार को भी ‘कुमार दर्शनम’ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले छात्रों में इंटरमीडिएट की शशिवाला कुमारी और अंशु सहाय, जबकि मैट्रिक के निरंजन कुमार, सानिया भारती और सोनाली कुमारी प्रमुख रहे।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अनीता कुमारी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, सैकड़ों अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से ही सफलता हासिल की जा सकती है।

यह कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ, जिससे उनके भीतर आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का संचार हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages