अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जागरूकता सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित - City Channel

Breaking

Saturday, March 7, 2026

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जागरूकता सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित

 अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जागरूकता सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित

जमुई। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को बुनियादी केंद्र खैरा परिसर में ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ के तहत जागरूकता सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी देना था।

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जमुई की ओर से किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अटल वयो अभ्युदय योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान माता‑पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण‑पोषण अधिनियम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि बुजुर्ग अपने कानूनी अधिकारों से अवगत हो सकें।

कार्यक्रम में आयोजित खुली चर्चा के दौरान वृद्धजनों ने अपने अनुभव साझा किए और वर्तमान समय में आने वाली समस्याओं पर अपनी बात रखी। इस संवाद में उनके परिवार के सदस्यों, विशेषकर बेटियों और बहुओं की भागीदारी भी देखने को मिली।

इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बताया कि बुनियाद केंद्र के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को फिजियोथेरेपी और परामर्श जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों को जिला प्रशासन की ओर से शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि 10 मार्च से बुनियाद केंद्र में वसुधा केंद्र की सेवाएं भी नि:शुल्क शुरू की जाएंगी, जिससे वृद्धजन पेंशन, प्रमाण पत्र और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का लाभ अपने नजदीक ही ले सकेंगे।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ इसका समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages