सड़क सुरक्षा को लेकर झाझा में जागरूकता रैली, चालकों से नियम पालन की अपील
झाझा। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ भारत की ओर से शनिवार को झाझा में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली दोपहर करीब एक बजे अंबेडकर चौक से शुरू होकर झाझा, सोनो, गिद्धौर और लक्ष्मीपुर प्रखंडों के लिए रवाना हुई।
रैली शुरू होने से पहले महासंघ के पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक शंकर सिंह, संचालक विवेक यादव, कोषाध्यक्ष सिकंदर यादव और राजेश यादव मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले करीब 100 लोगों के पीड़ित परिवारों को महासंघ की ओर से आर्थिक सहायता भी दी गई है। अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर सड़क हादसों में कमी लाना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि अक्सर छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने वाहन चालकों से बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही नशे में वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग से बचने और नींद आने पर वाहन रोककर आराम करने की सलाह दी।
इस अवसर पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष चालकों से जुड़ी कई मांगें भी रखीं। इनमें ‘नो एजेंट, नो पेमेंट’ व्यवस्था लागू करने, ऑनलाइन लाइसेंसिंग को एक ही फाइनेंस से जोड़ने, लाइसेंस पर 10 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराने और चालक की मृत्यु होने पर लाइसेंस पर मुआवजा देने की मांग शामिल रही।
रैली में महासंघ के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वाहन चालक शामिल हुए

No comments:
Post a Comment