श्री कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन
🔹235 ट्रॉफियाँ वितरित, ओवरऑल टॉपर्स को साइकिल देकर किया गया सम्मानित।
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार
खतौली : श्री कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह में अध्यक्ष शशांक कुमार जैन, प्रबंधक वैभव कुमार जैन और उपाध्यक्ष संजय कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष अतिथि के रूप में आयुशी जैन, नैना जैन एवं शहर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. कविता नागर मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्या रितु कश्यप के निर्देशन में हुआ।
इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रथम से पाँचवें स्थान तक ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कुल 235 ट्रॉफियों का वितरण किया गया, जो विद्यार्थियों की उपलब्धियों का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ओवरऑल टॉपर्स’ रहे। नर्सरी से यूकेजी वर्ग में अब्दुल रहमान और हार्दिक, कक्षा 1 से 5 वर्ग में आहिश तथा कक्षा 6 से 8 वर्ग में आयशा को ओवरऑल टॉपर घोषित करते हुए साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
विशेष बात यह रही कि ये साइकिलें विद्यालय के प्रबंधक वैभव कुमार जैन द्वारा अपने स्वर्गीय पिता पतेंद्र कुमार जैन की स्मृति में प्रदान की गईं, जिससे कार्यक्रम भावनात्मक रूप से भी जुड़ गया।
इसके अलावा 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को “अटेंडेंस अवॉर्ड” देकर उनकी अनुशासन और नियमितता की सराहना की गई।
समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रधानाचार्या, कोऑर्डिनेटर, कार्यालय कर्मियों, शिक्षकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं प्रधानाचार्या ने छात्रों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


No comments:
Post a Comment