खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सपा नेता ने विधायक को सौंपा ज्ञापन - City Channel

Breaking

Sunday, March 29, 2026

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सपा नेता ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सपा नेता ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

🔹संकरी सड़क से बढ़ रहे हादसे और जाम, कई वर्षों से लंबित है मामला।

सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार

खतौली : खतौली-बुढाना मार्ग के चौड़ीकरण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस संबंध में खतौली विधायक मदन भैया को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में खतौली-बुढाना रोड तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक सड़क के चौड़ीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। बताया गया है कि यह मार्ग वर्तमान में सिंगल लेन है, जिससे भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इस मार्ग पर कई स्कूल, कॉलेज और विवाह मंडप स्थित होने के कारण दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके चलते अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अभिषेक गोयल ने कहा कि यह मामला पिछले कई वर्षों से लंबित है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि खतौली और बुढ़ाना के बीच व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने विधायक से जनहित को देखते हुए इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई कराने की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता जताई है।

ज्ञापन प्राप्त करने के दौरान विधायक मदन भैया ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान का प्रयास करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages