एनसीईआरटी की राष्ट्रीय बैठक में जमुई के डीईओ ने किया बिहार का प्रतिनिधित्व - City Channel

Breaking

Monday, March 9, 2026

एनसीईआरटी की राष्ट्रीय बैठक में जमुई के डीईओ ने किया बिहार का प्रतिनिधित्व

एनसीईआरटी की राष्ट्रीय बैठक में जमुई के डीईओ ने किया बिहार का प्रतिनिधित्व

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू

जमुई : जिले के लिए गौरव की बात है कि जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परामर्शदात्री बैठक में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

यह दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा नई दिल्ली के श्री अरबिंदो मार्ग स्थित मुख्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में देशभर के शिक्षा विशेषज्ञ शिक्षकों की भावी भर्ती नीतियों और उनके पारदर्शी पदस्थापन से जुड़ी चुनौतियों व संभावित समाधानों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए राज्य स्तर से केवल दो अधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह और प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के उप-निदेशक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर जमुई के जिला पदाधिकारी नवीन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दयाशंकर सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के एक अधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा नीति से जुड़ी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेने का अवसर मिला है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक में दिए गए सुझावों और अनुभवों से शिक्षकों की भर्ती और पदस्थापन की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

10 मार्च तक चलने वाली इस बैठक से जमुई जिले की शैक्षणिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के शिक्षा कर्मियों और शिक्षक संगठनों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

No comments:

Post a Comment

Pages