महना पुल लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटे गए मोबाइल व देसी पिस्टल बरामद - City Channel

Breaking

Friday, March 6, 2026

महना पुल लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटे गए मोबाइल व देसी पिस्टल बरामद

 महना पुल लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटे गए मोबाइल व देसी पिस्टल बरामद

जमुई। जमुई पुलिस ने लछुआड़ थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन के साथ घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को महना पुल के पास चार अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्तियों से लूटपाट की थी। पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर लछुआड़ थाना में कांड संख्या 02/26 दर्ज कर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाल्डा गांव निवासी 19 वर्षीय अखिलेश कुमार (पिता वीरेंद्र यादव) और 19 वर्षीय अमित कुमार (पिता अनिल तांती) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वीवो और पोको कंपनी के दो लूटे गए मोबाइल फोन, एक देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है।

इस कार्रवाई में लछुआड़ थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक ऋषिकेश कुमार सिंह तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages