वर्द्धमान-आसनसोल मेमू को झाझा तक विस्तार के लिये यात्रिसंघ ने किया मांग
सिटी संवाददाता : मुकेश कुमार सिंह
सिमुलतला / जमुई : वर्द्धमान से आसनसोल तक चलने वाली 63505 अप वर्द्धमान आसनसोल मेमू पैसेंजर को झाझा तक परिचालन विस्तार का मांग अब तूल पकड़ने लगा है।
दैनिक रेल यात्री संघ की बहुप्रतीक्षित मांग 63505 वर्द्धमान-आसनसोल मेमू पैसेंजर का परिचालन को झाझा तक विस्तार करने के लिये सम्बन्धित क्षेत्र के सभी सांसद एवं रेल के सभी आलाधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें दैनिक रेलयत्री संघ के पांच सौ से अधिक सदस्यों ने हस्ताक्षर कर मेमू पैसेंजर को झाझा तक विस्तार करने का मांग किया है।
यहां बता दें कि दैनिक रेल यात्री संघ की एक टीम के पांच सौ से अधिक सदस्यों ने हस्ताक्षर किया हुआ आवेदन गोड्डा सांसद डॉ निशिकान्त दुबे, आसनसोल सांसद शत्रुधन सिन्हा, दुमका सांसद नलिन सोरेन, जमुई सांसद अरुण भारती, के अलावा पूर्व रेल महाप्रबंधक कोलकाता एवं मण्डल रेल प्रबंधक आसनसोल को 63505 वर्दवान आसनसोल मेमू पैसेंजर का झाझा तक विस्तार करने का मांग को लेकर अनुरोध पत्र भेजा है।
इस वाबत दैनिक रेलयात्रियों ने बताया कि जामताड़ा, चितरंजन, विद्यासागर, मधुपुर, जसीडीह, सिमुलतला एवं झाझा स्टेशन आने जाने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी, अधिवक्ता, व्यवसायी गण, एवं छात्र छात्राओं को सुबह के समय लगभग चार घण्टे तक एक भी पैसेंजर ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
63505 वर्द्धमान - आसनसोल मेमू को झाझा तक विस्तार होते ही एक और जहां दैनिक रेल यात्रियों को समय पर ट्रेन की सहूलियत होगी, वहीं दूसरी तरफ एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ का दबाब भी घटेगा।

No comments:
Post a Comment