होलिका दहन को लेकर बिजली विभाग की अपील, पोल–ट्रांसफॉर्मर से दूर करें आयोजन
सोनो : होलिका दहन के मद्देनजर सोनो बिजली विभाग ने आम लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। कनीय अभियंता प्रीतम राज ने सोमवार को कहा कि होलिका दहन ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां आसपास बिजली का पोल, ट्रांसफॉर्मर या खुले बिजली के तार न हों।
उन्होंने बताया कि आग की तेज लपटों और गर्मी के कारण बिजली के तार पिघल सकते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट की घटना हो सकती है। ऐसी स्थिति में बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
कनीय अभियंता के अनुसार, लापरवाही के कारण कई बार पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही आग फैलने का भी खतरा रहता है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।
बिजली विभाग ने लोगों से प्रशासन और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बिजली विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

No comments:
Post a Comment