जमुई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मांग तेज, लोजपा (रामविलास) ने बजट का किया स्वागत,‘खेलो इंडिया’ के प्रावधानों की सराहना, युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधाओं की उठाई मांग - City Channel

Breaking

Monday, March 23, 2026

जमुई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मांग तेज, लोजपा (रामविलास) ने बजट का किया स्वागत,‘खेलो इंडिया’ के प्रावधानों की सराहना, युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधाओं की उठाई मांग

जमुई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मांग तेज, लोजपा (रामविलास) ने बजट का किया स्वागत,‘खेलो इंडिया’ के प्रावधानों की सराहना, युवाओं के लिए बेहतर खेल सुविधाओं की उठाई मांग

जमुई : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जमुई इकाई द्वारा सोमवार, 23 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ने की। इस दौरान पूर्व सिकंदरा विधानसभा प्रत्याशी रवि शंकर पासवान, तारापुर के पूर्व प्रत्याशी चंदन सिंह, खैरा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रंजन सिंह एवं युवा नेता रितिक रोशन समेत कई नेता मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता में नेताओं ने जमुई सांसद अरुण भारती द्वारा जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मांग का जोरदार स्वागत किया। साथ ही, केंद्र सरकार के Union Budget 2026-27 में खेल क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि बजट में ‘खेलो इंडिया मिशन’ के नए चरण के लिए 924.35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो देश के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा ‘स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग’ को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये की विशेष पहल को भी सराहनीय बताया गया।

नेताओं ने कहा कि सरकार की मंशा खेल क्षेत्र को आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की है, लेकिन इसका वास्तविक लाभ तभी संभव है जब यह सुविधाएं ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचे।

इसी संदर्भ में उन्होंने जमुई लोकसभा क्षेत्र की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन बुनियादी खेल सुविधाओं के अभाव में उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता। नेताओं ने जमुई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और अत्याधुनिक मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की मांग की।

वक्ताओं ने विश्वास जताया कि यदि जमुई में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनता है, तो यह क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘खेलेगा इंडिया, तभी तो खिलेगा इंडिया’ विज़न के तहत जमुई को यह सौगात जल्द मिलने की उम्मीद जताई।

No comments:

Post a Comment

Pages