रामनवमी पर गिद्धौर में भक्ति का संगम, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आज, दीपोत्सव, भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ होगा दिव्य आयोजन - City Channel

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

रामनवमी पर गिद्धौर में भक्ति का संगम, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आज, दीपोत्सव, भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ होगा दिव्य आयोजन

 रामनवमी पर गिद्धौर में भक्ति का संगम, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आज, दीपोत्सव, भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ होगा दिव्य आयोजन

गिद्धौर : रामनवमी के पावन अवसर पर गिद्धौर में भक्ति, आस्था और सनातन परंपराओं का भव्य संगम देखने को मिलेगा। सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को महायज्ञ मंडपम, पंच मंदिर के निकट शाम 6 बजे से एक दिव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

समिति के कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार एवं सह कोषाध्यक्ष रॉकी कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।

इसके बाद दीपोत्सव और भव्य आरती का आयोजन होगा। सैकड़ों दीपों की रोशनी से पूरा परिसर आलोकित होगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव होगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। स्थल की सजावट, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समिति के कार्यकर्ता आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं। सनातन संस्कृति सेवा समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, युवाओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

No comments:

Post a Comment

Pages