जमुई में राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, लिखित समझौते के क्रियान्वयन की मांग, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज - City Channel

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

जमुई में राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, लिखित समझौते के क्रियान्वयन की मांग, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

जमुई में राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन,  लिखित समझौते के क्रियान्वयन की मांग, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

जमुई : जिले में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मियों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कचहरी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना देने के बाद कर्मियों ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के अधीन कार्यरत कर्मी इन दिनों अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में महासंघ (गोप गुट), जिला शाखा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया।

प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की।

महासंघ के जिला सचिव अवधेश कुमार तांती ने बताया कि पिछले वर्ष जून में राजस्व कर्मियों और राज्य सरकार के बीच विभिन्न मांगों पर लिखित सहमति बनी थी, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इसे कर्मियों के साथ अन्याय करार दिया।

राजस्व कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages