रील बनाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल - City Channel

Breaking

Tuesday, March 3, 2026

रील बनाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

रील बनाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

झाझा (जमुई) : अलकजरा गांव में मोबाइल पर रील बनाने को लेकर मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा में कराया गया।

घायलों में एक पक्ष के रोहित कुमार और उनके पिता जोगेंद्र साव शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से टिंकू कुमार घायल हुए हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

रोहित कुमार का कहना है कि उनके भाई गांव के कुरवा मैदान में मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान टिंकू कुमार का बच्चा वीडियो में नजर आ गया। आरोप है कि इस बात पर टिंकू नाराज हो गए और उनके भाई के साथ मारपीट की। जब रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया गया।
रोहित ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में विपक्षी उनके घर पहुंच गए और विरोध करने पर उनके पिता पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

वहीं, टिंकू कुमार का कहना है कि पहले पक्ष के लोग उनके बेटे को गाली देते हुए वीडियो बना रहे थे। विरोध करने पर वे लोग उनके घर आ धमके और लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

पुलिस कर रही जांच

दोनों पक्षों ने मामले की जानकारी झाझा थाना को दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages