खैरा–सोनो मार्ग पर कार पलटी, बच्ची की मौत, पिता गंभीर
जमुई : खैरा–सोनो मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्ची की मां सुरक्षित बताई जा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरमा गांव निवासी सिंटू कुमार अपनी पत्नी और पुत्री के साथ देवघर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को चकमा दे दिया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पिता का इलाज जारी है।
इस संबंध में खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment