जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर - City Channel

Breaking

Sunday, March 1, 2026

जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर

 जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर

झाझा/जमुई। जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिद्धौर थाना क्षेत्र के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 19 वर्षीय युवक कर्म कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कर्म कुमार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल गिद्धौर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया।

जमुई में भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना भेज दिया। घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के चीनवेरिया निवासी कर्म कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह निजी कार्य से गिद्धौर आया था।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दोषी चालक की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Pages