जमुई में शिक्षक अपहरण कांड का खुलासा, झाझा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - City Channel

Breaking

Monday, March 16, 2026

जमुई में शिक्षक अपहरण कांड का खुलासा, झाझा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमुई में शिक्षक अपहरण कांड का खुलासा, झाझा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

झाझा/जमुई  : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में शिक्षक कालेश्वर दास के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झाझा पुलिस ने सोमवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिक्षक को गुरुवार को स्कूल से लौटते समय अगवा कर लिया गया था, जिन्हें पुलिस ने शनिवार रात नकटी डैम के पास से सकुशल बरामद कर लिया था।

सोमवार दोपहर करीब एक बजे झाझा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शिक्षक की बरामदगी के बाद पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार रात पैरगाहा के पास से बाइक पर भाग रहे दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के मंगरार गांव निवासी मुकेश यादव और योगियाटीला गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक के अपहरण में कुल आठ से नौ लोग शामिल थे। अपहरण के बाद आरोपी शिक्षक को अलग-अलग स्थानों पर पैदल घुमाते रहे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से शिक्षक को बरामद किया और बाद में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुकेश यादव खैरा थाना क्षेत्र में लूटपाट सहित अन्य मामलों में नामजद है, जबकि रोहित यादव सोनो थाना में आर्म्स एक्ट और बेलहर के फिरौती मामले में भी आरोपी रह चुका है।

फिलहाल दोनों अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं इस अपहरण कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages