अलीगंज में शैलेन्द्र महतो दूसरी बार निर्विरोध जदयू जिलाध्यक्ष चुने गए
जमुई : अलीगंज में रविवार को शैलेन्द्र महतो को दूसरी बार जनता दल यूनाइटेड का जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। उनके निर्विरोध चयन की घोषणा होते ही जिलेभर के जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखा गया और बधाइयों का तांता लग गया।
पार्टी सदस्यों का मानना है कि शैलेन्द्र महतो के पुनः चयन से जिला संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्हें जिले के वरिष्ठ जदयू नेता एवं पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह का समर्थन प्राप्त था, जिसके चलते उनका निर्विरोध चयन संभव हो सका।
निर्विरोध चयन पर पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह ने शैलेन्द्र महतो को बधाई देते हुए कहा कि यह पार्टी संगठन की एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने जिले के सभी जदयू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि इस निर्णय से पार्टी संगठन और अधिक सशक्त व प्रभावी बनेगा।
शैलेन्द्र महतो को बधाई देने वालों में युवा नेता महेश सिंह राणा, चंद्रशेखर आजाद, अधिवक्ता समर कुमार, महेश कुमार दास, ललन दास, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, मनोज राम, मुकेश कुमार, डॉ. चंद्रदेव कुमार, मसुदन महतो, राजकुमार पासवान, जगदीश दास, विक्रम कुमार, भुटाली साह, प्रदीप मांझी, धर्मेन्द्र कुशवाहा सहित कई जदयू नेता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment