इंदौर में चमकी जमुई की सीमा यादव, 19वीं पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीते - City Channel

Breaking

Sunday, March 1, 2026

इंदौर में चमकी जमुई की सीमा यादव, 19वीं पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीते

 इंदौर में चमकी जमुई की सीमा यादव, 19वीं पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीते

जमुई : जिले की अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा यादव ने इंदौर में आयोजित 19वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए हैं। 24 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

सीमा यादव ने 300 मीटर राइफल प्रोन इवेंट के व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी इवेंट के टीम वर्ग में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता दर्ज की। इसके अलावा 300 मीटर थ्री-पोजीशन इवेंट में उन्होंने व्यक्तिगत कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि टीम स्पर्धा में एक और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

खैरा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी सीमा यादव अपनी सटीक निशानेबाजी और निरंतर प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। इस उपलब्धि से उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जमुई जिले को गौरवान्वित किया है।

उनकी इस सफलता से जिले में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने इसे जमुई के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि सीमा यादव का यह प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है और यह साबित करता है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages