चकाई में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत खोए मोबाइल लौटे, लोगों के चेहरे खिले - City Channel

Breaking

Sunday, March 1, 2026

चकाई में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत खोए मोबाइल लौटे, लोगों के चेहरे खिले

चकाई में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत खोए मोबाइल लौटे, लोगों के चेहरे खिले

चकाई/जमुई : जमुई जिले के चकाई थाना परिसर में रविवार को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत कई लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। पुलिस की इस पहल से मोबाइल मालिकों में खुशी देखने को मिली। कुछ लोगों के मोबाइल दो साल पहले खो गए थे, जिन्हें वापस मिलने की उन्हें उम्मीद नहीं थी।

थाना प्रभारी सर्वजीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम लगातार तकनीकी सहायता के माध्यम से खोए मोबाइलों की तलाश कर रही है। बीते 15 दिनों में कुल 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें से रविवार को तीन मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए।

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल देश के विभिन्न हिस्सों से मिले हैं। एक मोबाइल गुजरात के सूरत से, दूसरा झारखंड के धनबाद से और तीसरा चकाई थाना क्षेत्र के पाटजोरी गांव से बरामद किया गया।

मोबाइल वापस पाकर सद्दाम हुसैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका फोन दो वर्ष पहले खो गया था और अब वापस मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने चकाई पुलिस और थाना प्रभारी का आभार जताया। इस अवसर पर पंकज कुमार, सद्दाम हुसैन और चंदन कुमार को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए।

कार्यक्रम के दौरान मंटू कुमार, नेहा कुमारी, सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। चकाई पुलिस की इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages