महादलित टोला में पहुँची साइकिल यात्रा, बच्चों संग मनाई होली - City Channel

Breaking

Sunday, March 1, 2026

महादलित टोला में पहुँची साइकिल यात्रा, बच्चों संग मनाई होली

 महादलित टोला में पहुँची साइकिल यात्रा, बच्चों संग मनाई होली

जमुई : होली के अवसर पर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों के बीच खुशियां बांटने का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। साईकिल यात्रा एक विचार की 530वीं रविवारीय साइकिल यात्रा के क्रम में इस बार टीम खैरा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत कस्बा गिद्धौर स्थित महादलित टोला पहुंची, जहां बच्चों के साथ होली मनाई गई।

सदस्यों के सामूहिक आर्थिक सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50 बच्चों के बीच अबीर-गुलाल, पिचकारी, कॉपी-पेंसिल, शैक्षणिक सामग्री और मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। इस अवसर पर निजी जमीन पर एक दर्जन पौधारोपण भी किया गया।

 मौके पर उपस्थित खैरा प्रखंड के गोपालपुर के मुखिया प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि होली का रंग केवल गुलाल से नहीं, बल्कि खुशियां बांटने से चढ़ता है। जब यह खुशी उन बच्चों तक पहुंचती है, जिनके लिए त्योहार अक्सर सामान्य दिनों जैसा होता है, तब उसका महत्व और बढ़ जाता है। 

साइकिल यात्रा के सदस्यों ने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने, पढ़ाई करने, स्वच्छ रहने और पेड़-पौधों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि हर बच्चे की शिक्षा सुनिश्चित करें, ताकि समाज मजबूत और सशक्त बन सके।  

कार्यक्रम में परवरिश संस्था के सदस्य सहित सचिराज पद्माकर, गोलू कुमार, सनोज कुमार, सोनी कुमारी, सत्यम कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, रामप्रवेश कुमार, अभिनय दुबे, शुभम कुमार, विशाल सिंह, राजा सिंह, पंकज कुमार, सिंटू कुमार, पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित कई सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।

इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है और लोगों ने इसे होली के अवसर पर इंसानियत और भाईचारे का सशक्त संदेश बताया।

No comments:

Post a Comment

Pages