महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की अमृतवाणी से श्रद्धालु भाव-विभोर सिमुलतला के सेवाधाम आश्रम में शिवशक्ति महायज्ञ के दौरान हो रहा शिवपुराण प्रवचन - City Channel

Breaking

Thursday, March 12, 2026

महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की अमृतवाणी से श्रद्धालु भाव-विभोर सिमुलतला के सेवाधाम आश्रम में शिवशक्ति महायज्ञ के दौरान हो रहा शिवपुराण प्रवचन

 महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की अमृतवाणी से श्रद्धालु भाव-विभोर, सिमुलतला के सेवाधाम आश्रम में शिवशक्ति महायज्ञ के दौरान हो रहा शिवपुराण प्रवचन

सिमुलतला/जमुई संवाददाता : बिहार की पावन धरती और ‘मिनी शिमला’ के नाम से प्रसिद्ध सिमुलतला स्थित सेवाधाम आश्रम में आयोजित दस दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के दौरान सुबह से ही हरिद्वार से आए आचार्य एवं पुरोहितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूजन और हवन किया जा रहा है। वहीं संध्या समय से शिवपुराण कथा का प्रवचन आरंभ होता है, जो देर रात तक चलता है।

महायज्ञ में दक्षिण कालीपीठ हरिद्वार के पीठाधीश्वर तथा जूना अखाड़ा और अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज अपने मुखारविंद से शिवपुराण की कथा और आध्यात्मिक संदेश सुना रहे हैं। उनके प्रवचनों को सुनकर हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं।

यज्ञशाला बनी मुख्य आकर्षण

महायज्ञ स्थल पर मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध कलाकार रामबाबू सहनी के निर्देशन में कुशल कारीगरों द्वारा पांच मंजिला नक्काशीदार भव्य यज्ञशाला का निर्माण किया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

108 देवी-देवताओं की दिव्य प्रतिमाएं

मुंगेर जिले के जमालपुर निवासी मूर्तिकार दिनेश पंडित के निर्देशन में कारीगरों द्वारा तराशी गई 108 देवी-देवताओं की दिव्य प्रतिमाएं भी श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से आकर्षित कर रही हैं।

प्रयागराज की लाइट और साउंड व्यवस्था

प्रयागराज के प्रसिद्ध डेकोरेटर द्वारा आधुनिक लाइट और साउंड से पंडाल, प्रवचन स्थल और भोजनालय को भव्य रूप से सजाया गया है। अत्याधुनिक तकनीक से सजी यज्ञशाला देवलोक जैसी छटा बिखेर रही है, जो श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है।

कई संत और धर्मगुरु होंगे शामिल

महायज्ञ में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी जी महाराज, दक्षिण कालीपीठ हरिद्वार के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज तथा बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत देश के कई संत-महात्मा और कथावाचक अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र

महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

  • 9 मार्च – गायक संगम सम्राट

  • 10 मार्च – गायिका कोकिला पांडेय

  • 11 मार्च – गायिका तृप्ति साक्या

  • 12 मार्च – गायक गोलू राजा

  • 13 मार्च – गायक पवन सिंह

  • 14 मार्च – गायक मनोज तिवारी

  • 15 मार्च – गायक किशन कुमार

  • 16 मार्च – गायिका देवी

  • 17 मार्च – गायक शिवेश मिश्रा

अंतिम दिन 17 मार्च को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महायज्ञ का समापन होगा।


No comments:

Post a Comment

Pages