खैरा में अवैध बालू पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त; चालक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में - City Channel

Breaking

Tuesday, March 24, 2026

खैरा में अवैध बालू पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त; चालक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

 खैरा में अवैध बालू पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त; चालक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में   

               

खैरा/जमुई : जमुई जिले के खैरा प्रखंड में पुलिस ने अवैध बालू उठाव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है। इस दौरान चालक रामबृक्ष यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर खैरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कुंज बिहारी और दीपक कुमार ने दल-बल के साथ खैरा बाजार क्षेत्र में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया और जब्त कर लिया गया। मौके से चालक रामबृक्ष यादव (पिता – चांदी यादव), निवासी राजादिन महादेव सिमरिया को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर पूर्व में भी अवैध बालू उठाव के मामले में जब्त किया जा चुका है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Pages