जमुई में गैस किल्लत और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन, कचहरी चौक तक निकाला मार्च, सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर जताया विरोध - City Channel

Breaking

Tuesday, March 24, 2026

जमुई में गैस किल्लत और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन, कचहरी चौक तक निकाला मार्च, सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर जताया विरोध

जमुई में गैस किल्लत और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन, कचहरी चौक तक निकाला मार्च, सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर जताया विरोध

जमुई : जमुई में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

यह विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से कचहरी चौक तक पैदल मार्च के रूप में निकाला गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया, जिसमें कांग्रेस नेता धर्मेंद्र पासवान, नीरज यादव, टोला सेवक नितेश्वर आजाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान ‘नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद’ और ‘महंगाई पर रोक लगाओ’ जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले सिलेंडर की कीमत करीब 450 रुपये थी, जो अब 1000 रुपये से अधिक हो गई है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिला प्रशासन गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है, जबकि जमीनी स्थिति इसके विपरीत है और लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया गया है, ताकि सरकार तक जनता की समस्याओं को पहुंचाया जा सके। पार्टी ने सरकार से गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण करने और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages