गरही थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी-को लेकर जारी निर्देश, जुलूस के लिए आवेदन अनिवार्य, डीजे पर रोक; रात 8 बजे तक खत्म करने का निर्देश - City Channel

Breaking

Tuesday, March 24, 2026

गरही थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी-को लेकर जारी निर्देश, जुलूस के लिए आवेदन अनिवार्य, डीजे पर रोक; रात 8 बजे तक खत्म करने का निर्देश

 गरही थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी-को लेकर जारी निर्देश, जुलूस के लिए आवेदन अनिवार्य, डीजे पर रोक; रात 8 बजे तक खत्म करने का निर्देश

खैरा/जमुई : जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गरही थाना परिसर में मंगलवार शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी रामनवमी और चैती छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श करना था।

बैठक में थाना प्रशासन ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के जुलूस, शोभायात्रा या धार्मिक आयोजन से पहले थाने में लिखित आवेदन देना अनिवार्य होगा। इससे पुलिस प्रशासन समय रहते आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर सकेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान डीजे और प्रतिबंधित साउंड सिस्टम का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा। साथ ही शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

यह भी निर्देश दिया गया कि सभी जुलूस रात 8 बजे तक हर हाल में समाप्त करने होंगे और निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य होगा।

बैठक में लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई, ताकि किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

थाना प्रभारी विपिन चंद्र पालटा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर मुखिया अनिल यादव, प्रकाश तांती, नंदू रविदास, मंटू यादव, पिंटू साव, नंदकिशोर दास, विनय केशरी, पोटन यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages