झाझा में दुकान में घुसकर लूटपाट, दुकानदार को बांधकर बदमाश फरार, आठ आरोपियों पर हथियार के बल पर नकदी व सामान लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी - City Channel

Breaking

Monday, March 23, 2026

झाझा में दुकान में घुसकर लूटपाट, दुकानदार को बांधकर बदमाश फरार, आठ आरोपियों पर हथियार के बल पर नकदी व सामान लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

 झाझा में दुकान में घुसकर लूटपाट, दुकानदार को बांधकर बदमाश फरार, आठ आरोपियों पर हथियार के बल पर नकदी व सामान लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

झाझा /जमुई : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत ककनियातरी मोड़ स्थित एक नाश्ता-मिठाई की दुकान में रविवार देर रात लूटपाट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने दुकानदार को बंधक बनाकर नकदी समेत सामान लूट लिया।

पीड़ित दुकानदार सरयू यादव, ककनियातरी गांव निवासी, ने सोमवार को थाना प्रभारी संजय सिंह को लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह अपनी दुकान में सो रहे थे, तभी आठ लोग दुकान का तिरपाल फाड़कर अंदर घुस आए।

दुकानदार के अनुसार, आरोपियों—धर्मेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, पवन कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, आनंद कुमार, नीतीश कुमार और सूरज कुमार—ने हथियार दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और दोनों हाथ पीछे बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखे दो टीन फॉर्च्यून तेल, एक डिब्बा डालडा, एक बोरा मैदा, चीनी, दस लीटर पेट्रोल और मिठाइयां लूट लीं।

लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दुकान में रखे करीब 50 हजार रुपये भी अपने साथ ले गए। दुकानदार ने बताया कि यह रकम मनीकुरा आश्रम में यज्ञ के दौरान काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी देने के लिए रखी गई थी।

इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages