सिकंदरा में मंगल होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, सांसद अरुण भारती रहे मुख्य अतिथि - City Channel

Breaking

Sunday, March 1, 2026

सिकंदरा में मंगल होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, सांसद अरुण भारती रहे मुख्य अतिथि

सिकंदरा में मंगल होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, सांसद अरुण भारती रहे मुख्य अतिथि


सिकंदरा/जमुई : 
सिकंदरा प्रखंड के मध्य विद्यालय प्रांगण में रविवार को मंगल होली मिलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने की। समारोह का उद्घाटन जमुई सांसद अरुण भारती ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान मगही के प्रसिद्ध गायक आशीष यादव और अंजली भारती ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। गीतों पर युवाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्साहपूर्वक होली का आनंद लिया।

आयोजक गुड्डू यादव ने समारोह में पहुंचे क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को गमछा भेंट कर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सांसद अरुण भारती ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम का प्रतीक है, जिसे मिलजुल कर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी और कलाकारों व आयोजकों के साथ गुलाल उड़ाकर उत्सव में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों और वक्ताओं ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं तथा भेदभाव मिटाकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों को गमछा देकर सम्मानित किया गया।

होली मिलन समारोह में उपस्थित अतिथियों और लोगों को मालपुआ एवं पकौड़ा परोसा गया। कार्यक्रम में चेवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपप्रमुख नैयर खान, हरदेव सिंह, मुखिया शंभू सिंह, विनोद यादव, अंजनी मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, मंटू भगत, मिंचु मियां सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages