सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. सुनील ने खेल मंत्री को भेंट की अपनी किताब
जमुई : मगध विश्वविद्यालय के सेवा निवृत्त विद्वान व्याख्याता सह जमुई जिले के मालवीय नगर, नवडीहा गांव निवासी प्रो.(डॉ.) सुनील कुमार सिंह ने बिहार सरकार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को अपनी पुस्तक सभी समस्याओं की जड़ आज तक की शिक्षा भेंट की। मंत्री किताब पाकर मुदित हुईं।
उन्होंने डॉ.सुनील की विद्वता को सराहा और उन्हें अखंड शुभकामना दी। डॉ.सुनील ने बताया कि यह पुस्तक उनके दो- तीन वर्षों के गहन श्रम और साधना का परिणाम है। उन्होंने इसके लिए बड़े-बड़े पुस्तकालयों की परिक्रमा की और वहां से पठनीय सामग्री जुटाया। कड़ी मेहनत , लंबा शिक्षण अनुभव , अध्ययनशीलता और तपस्या को इस पुस्तक में समर्पित भाव से संजोया है। यह ग्रंथ न केवल सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है , बल्कि भारतीय संस्कृति में शिक्षा के महत्व का भी यह जीवंत दस्तावेज है।
खेल मंत्री ने डॉ. सिंह के इस भागीरथी प्रयास की जमकर सराहना की और उनके समर्पण को प्रेरणास्पद बताया। भेंट के दौरान उन्होंने मंत्री को पुष्प देकर स्वागत किया तथा अपनी पुस्तक की भावना और उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं की जड़ आज तक की शिक्षा केवल एक पुस्तक नहीं बल्कि जनमानस के प्रति श्रद्धा का साकार रूप है। मंत्री को इस ग्रंथ के भेंट करने से इसे राज्य स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने मंत्री के स्नेह और समय के लिए आभार जताया। कहा कि यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नहीं , बल्कि श्रद्धा , संस्कृति और समर्पण की भावनाओं से ओतप्रोत एक अपनापन का द्योतक है।
डॉ.सिंह दूसरी पुस्तक की रचना करने की जानकारी देते हुए कहा कि इसके भी शीघ्र प्रकाशित होने की उम्मीद है। उधर डॉ.सुनील कुमार सिंह के द्वारा पुस्तक के लेखन और उसके प्रकाशन होने पर मगध विश्वविद्यालय के प्रबुद्ध जनों के साथ भगवान महावीर की पावन धरा जमुई भी गौरवान्वित है। स्नेहीजन डॉ.सिंह को सरस्वती का वरद पुत्र बताते हुए कहा कि उनकी दिमागी उपज से प्रकाशित ग्रन्थ जनमानस का ज्ञानवर्धन के साथ क्षतावर्धन करेगा।

No comments:
Post a Comment